अजवाइन की चाय के फायदे और नुकसान

अजवाइन का ईस्तेमाल हर घर की रसोई में किया जाता है। इसका उपयोग खाने को और स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि अजवाइन का उपयोग ना केवल भोजन में किया जाता है बल्कि इसकी चाय बनाकर उसको पीया भी जाता है। इस चाय का उपयोग बहुत सारी बिमारियों का दूर करने के लिए भी किया जाता है। अजवाइन में प्रचूर मात्रा में फाइबर, फैट, मिनरल, प्रोटीन, कैल्शियम, फाॅस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फाइदेमंद माना जाता है। अजवाइन की चाय पीने के बहुत फायदे तो हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। अब आपको एक - एक करके इन सब बातों को बताएंगें।

अजवाइन की चाय कैसे बनाएं


अजवाइन की चाय बनाने के लिए एक बर्तन में दो कप पानी लें और उसमें एक चम्मच अजवाइन डाल दें। इसके बाद उसे 5 मिनट के लिए गैस पर उबालें, उसके बाद गैस बन्द कर दें। जब वह पीने लायक ठंडा हो जाए तो उसे एक कप में छानकर निकाल लें। आप चाहे तो स्वाद के लिए उसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं। आपकी अजवाइन की चाय तैयार है।

अजवाइन की चाय पीने के लाभ :


1. मजबूत होता है पाचन तंत्र


अजवाइन की चाय को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप प्रतिदिन सुबह इस चाय का सेवन करते हैं तो आपको पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होती है। इसी के साथ पेट की सभी समस्याओं से राहत मिलती है।

2. वजन होता है कम


अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आपको प्रतिदिन अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है।


3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है


अजवाइन की चाय का उपयोग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो लोग अकसर बीमार रहते हैं उन्हें रोज़ाना अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए।


4. हार्ट बनता है हेल्दी


अजवाइन की चाय हार्ट (Heart) के लिए भी लाभदायक होती है। अजवाइन में मौजूद ओमैगा-3 फैटी एसिड हमारे हार्ट को हेल्दी बनाता है।


5. अस्थमा के लिए फायदेमंद


अजवाइन की चाय अस्थमा के मरीज़ो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति प्रतिदिन इस चाय का सेवन करता है तो इससे अस्थमा अटैक में भी लाभ मिलता है।

अजवाइन की चाय के नुकसान :


1. एलर्जी की हो सकती है परेशानी


जिन लोगों को अजवाइन से प्रतिक्रिया (Reaction) की समस्या होती है उन्हें सर्दी, पित्त, या रैशेज़ की शिकायत होने का खतरा रहता है।

2. गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए परहेज

गर्भवती महिलाओं को अजवाइन की चाय से परहेज़ करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके शरीर को नुकसान हो सकता है।

 

अस्वीकरण : यह सूची केवल सामान्य ज्ञान प्रदान करने हैतु है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

Comments

You must be logged in to post a comment.