कोहली से छीनी कप्तानी:BCCI ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इस्तीफा नहीं दिया तो 49वें घंटे में हटाया

BCCI ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से खुद हट जाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। कोई जवाब नहीं आया तो 49वें घंटे में इस पद से हटा दिया गया। उनकी जगह रोहित को वनडे की कमान सौंपी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है। कोहली 2023 में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की इच्छा पाले हुए थे

कोहली ने स्वेच्छा से छोड़ी थी टी-20 की कप्तानी

कोहली ने स्वेच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। ‌BCCI वनडे फॉर्मेट के लिए भी उनसे यही उम्मीद कर रहा था। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। टीम ने 95 वनडे मैच खेले, जिसमें से 65 जीते और 27 हारे। तीन टाई रहे या नतीजा नहीं निकल सका। टीम का जीत का प्रतिशत 68 रहा। हालांकि, वे टीम को कोई ICC ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित टी-20 में कर चुके हैं कप्तानी

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती थी। यह सीरीज राहुल द्रविड़ के लिए भी बतौर कोच पहली सीरीज थी

2017 के बाद पहली बार दो कप्ता

2017 के बाद पहली बार टीम इंडिया में दो कप्तान होंगे। इससे पहले 2014 से 2017 तक भारतीय टीम में दो कप्तान थे। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और विराट कोहली टीम के नए कप्तान बने थे। धोनी शॉर्चर फॉर्मेट में बतौर कप्तान खेल रहे थे। इसके बाद कोहली ने 2017 से तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की है। अब कोहली के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित और कोहली भारत के दो अलग-अलग कप्तान होंगे

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.