ट्रक से कुचल कर बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार महिला की दर्दनाक म

 

सेवरही। कुशीनगर स्थानी थाना क्षेत्र में अप्रशिक्षित चालकों द्वारा अनियन्त्रित तेज रफ्तार वाहनों के कारण एक और दम्पति दुर्घटना का शिकार हो गये। जिसके चलते जहां बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही पति सड़क पर गिर घायल हो गया। सेवरही तमकुहीराज मार्ग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में ले विधिक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार को सेवरही तमकुहीराज मार्ग से सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम रकबा दुलमा पट्टी निवासी सुशील शर्मा अपनी दो पहिया वाहन स्कूटी यूपी 57 एएस 0927 पर पत्नी सीमा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष को बाइक पर बैठा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पकड़ी पूरब पटटी पोखरा के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी उनकी पत्नी ट्रक के चपेट में आ गई। हादसे में ट्रक का पहिया महिला पर चढ़ गया और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सड़क पर गिर पति सुशील शर्मा भी घायल हो गये। बावजदू इसके पत्नी को ट्रक की चपेट में आते ही तत्काल उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और ट्रक महिला के शरीर को रौंदते हुए मौके का फायदा उठा फरार होने में सफल रहा। इस हृदय विदारक घटना को देख मौके पर उपस्थित लोग सिहर उठे। सड़क पर घण्टों जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया विधिक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर चल रहे अप्रशिक्षित चालकों एवं अनियन्त्रित तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने व दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया।

Comments

You must be logged in to post a comment.

About Author
Recent Articles
Apr 22, 2024, 9:57 PM gokul
Apr 22, 2024, 5:58 PM pedro o alexander
Apr 22, 2024, 12:22 PM Shilpa Biswas
Apr 22, 2024, 5:18 AM pedro o alexander
Apr 21, 2024, 7:50 PM pedro o alexander