पेट्रोल- डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन , कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ हूआ झड़प

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैट कम करने की मांग को लेकर बीजेपी आज प्रदर्शन कर रही है। रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकात्म परिसर से रैली निकालकर शास्त्री चौक पहुंचे। यहां सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

 वहीं प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। समझाइश के दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कुछ देर तक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

बता दें कि मोदी सरकार के ऐलान के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार से वैट कम करने की मांग कर रही। वहीं आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर बीजेपी ने अपनी आवाज बुलंद की। चक्काजाम में पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत बीजेपी के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.