प्राचीन ग्रंथ ही हमें जीना सिखाते हैं, पढ़िए पूरी कहानी

किसी ने बड़े कमाल की बात कही कि कोई भी व्यक्ति हमसे तीनों बजह से जुड़ता है पहला भाव दूसरा प्रभाव और तीसरा अभाव। जो रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए थे अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उनकी ट्रेन 15 मिनट लेट थी पुस्तक पढ़ रहे थे। तभी वहां पर एक न्यूली वेड कपल आता है। तो पति पत्नी आपस में बात करते हैं। कि शुक्र है कि हम टाइम पर पहुंच गए वरना लेट हो जाते तो ट्रेन चली जाती। तो वह देखते हैं कि आसपास कहां बैठा जा सकता है तभी देखते हैं। कि एक बेंच पर बुजुर्ग बैठे हुए हैं कुछ पढ़ रहे हैं उनके पास में जगह खाली है। तो पति पत्नी वहां जाकर बैठ जाते हैं। पति को ज्ञान बिगाड़ने का शौक था। तो वह देखता है कि बुजुर्ग पढ़ क्या रहा है।

गौर से देखा तो मालूम चला कि बुजुर्ग हमारा पवित्र ग्रंथ रामायण पढ़ रहे होते हैं। तो वह उन्हें ने ज्ञान देने लगता है की अंकल जी अभी भी आप पुरानी बातों में अटके हुए हैं कहां आप आज भी ग्रंथ पढ़ रहे हैं। रामायण को हम इतनी बार टीवी पर देख चुके हैं। इतने सारे सीरियल बन चुके हैं आप अभी भी उन्हीं पुरानी बातों में है अगर आपको अपना ज्ञान बढ़ाना है। तो दुनिया की नई चीजों में इतने सारे आर्टिकल आते हैं इतनी सारी वेबसाइट है। उन पर जाइए। नए-नए लेखकों के बारे में पढ़िए इतनी सारी बुक्स आ चुकी है उनको पढ़िए। अगर आपको देखने का शौक है तो इतने सारे नए सीरियल आ चुके हैं आप उन्हें देखिए। काफी कुछ कह रहा होता है परंतु बुजुर्ग उनको कुछ नहीं बोलते केवल मुस्कुरा रहे होते हैं। इतने में अचानक ट्रेन के आने की आवाज आती है। लड़का अपना ज्ञान दे रहा होता है। तभी ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो जाती है। बुजुर्ग व्यक्ति अपना बैग उठाता है और ट्रेन के पीछे के दरवाजे से ट्रेन में चढ़ जाते हैं। भीड़ होती है तो अगले वाले दरवाजे से लड़का चढ जाता है।

उसके बाद ट्रेन 2 मिनट के बाद रवाना हो जाती है। 3 मिनट बाद अफरा तफरी मची है। तो ट्रेन फिर रुक जाती है चेन पुलिंग होती है। बुजुर्ग पूछते हैं क्या हो गया तो कोई बताता है कि सर कि कोई लड़का आगे चढ़ा था। उसकी पत्नी पीछे प्लेटफार्म पर छूट गई है। तो बुजुर्ग उतरते हैं तो देखते हैं कि लड़का भागा जा रहा है अपनी पत्नी को लेने के लिए। जब वापस लेकर आता है। और कोच में चढ़ता है तो बुजुर्ग उसे कहते हैं बेटा अब मैं आपको कुछ ज्ञान देना चाहता हूं अब मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। आपने मुझसे कहा कि मैं पवित्र ग्रंथ रामायण क्यों पढ रहा हूं। कि हमने इसे इतनी बार पढ़ लिया है देख लिया है मैं इसे क्यों पड़ रहा हूं मैं इसे इसलिए पढ़ रहा था बेटा इससे हमेशा नया ज्ञान मिलता है।

अगर आपने रामायण पढ़ी होती तो आपको मालूम होता जब भी कोई यात्रा करें फैमिली के साथ में बच्चों के साथ में तो पहले उन्हें चढ़ाएं उसके बाद में खुद चढ़े। रामायण में एक दोहा है कि जब प्रभु श्री राम रवाना होते हैं। बनवास के लिए अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता के साथ में तो सबसे पहले रथ पर माता सीता को चढ़ाते हैं। अगर आपने रामायण पढ़ी होती तो आपको मालूम होता आपने तो रामायण पढ़ी ही नहीं। छोटी सी कहानी है परंतु जिंदगी में बहुत कुछ सिखाती है। तो हमेशा प्राचीन ग्रंथों को पढ़ते रहिए कुछ सीखने को मिलेगा आगे बढ़ने की शक्ति मिलेगी साहस मिलेगा। याद रखिए जो यह पवित्र ग्रंथ है। वह हमारे जीने का आधार है। इन पवित्र ग्रंथों ने मूर्ख को विद्वान बना दिया। यह पवित्र ग्रंथ दुनिया को बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। जीवन में इन पवित्र ग्रंथों के विचारों का अनुसरण करना बहुत आवश्यक है।

अगर आपको यह छोटी सी कहानी अच्छी लगी हो तो हमें लाइक और फॉलो जरूर करना।

Comments

You must be logged in to post a comment.