प्रेम प्रसंग के चक्कर में पड़कर प्रताड़ित महिला ने आग लगाकर आत्मदाह करने की की कोशिश

छितौनी, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की ने बुद्धवार को अहले सुबह पड़ोसी लड़का द्वारा घर में जबरदस्ती घूसने पर अप‌मानित महसूस कर आग लगा कर जान देने की मामला सामने आया है। सूचना पर पहुची मुकामी पुलिस स्वजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है। वही आरोपी यूवक की खोज- बीन किया जा रहा है।

लड़की की मां ने तहरीर में बताया कि बीती रात उक्त लड़का घर के पीछे से घर में प्रवेश किया। जिसकी भनक लड़की की हुई तो वह विरोध करने लगी। जिस पर घरवाले भी मौके पर पहुच गये। तब तक लड़का भाग गया, वही लड़की बुद्धवार को सुबह से पहले लोक लाज के डर से शरीर पर तेल छिड़क कर जान दे दी। मृतका लड़की की मां ने बताया कि बीते चार माह पूर्व से लड़की को फोन से परेशान कर रहा था। जब जानकारी हुई तो उक्त लड़का को समझा गया था, लेकिन वह नही मान रहा था। फिर वह फोन पर बदनाम करने के लिये धमकी देकर लड़की को इधर उधर बुला रहा था। जब लड़की नही मानी तो बीती रात घर में जबरदस्ती घूस गया।

  उक्त सम्बन्ध में एस एच ओ हनुमानगंज सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। जिस पर लड़की के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाही की जा रही है।

फोटो सहित।

Comments

You must be logged in to post a comment.