भारतीय टीम के नय केपटन

रोहित शर्मा होंगे वनडे के नये कप्तान: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम मिशन साउथ अफ्रीका पर जा रही है। भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा वैसे तो 17 दिसंबर से ही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के बीच ये दौरा 9 दिन आगे कर लिया गया है।

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चयन आज

भारतीय टीम अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ करेगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वनडे के अलावा 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए आज टीम के चयन की संभावना है।

माना जा रहा है कि आज भारतीय टीम के चयनकर्ता 3 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ही टीम का चयन करने वाले हैं। जिसमें कई टीमों के चयन को लेकर कई सवाल है, ऐसे में यहां खास नजरें बनी रहेंगी।

पुजारा, रहाणे, ईशांत शर्मा के चयन पर दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का जो चयन होगा उसमें सबसे ज्यादा नजरें टेस्ट टीम पर रहेंगी। इसमें कई सीनियर खिलाड़ियों के चयन को लेकर चयनकर्ता कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में इस बार कुछ सीनियर खिलाड़ियों की जगह आसान नहीं होगा।

जिसमें दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के स्थान को लेकर चर्चा है, तो साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के चयन को लेकर भी कुछ बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है। लेकिन सूत्रों की माने तो पुजारा और रहाणे को एक और मौका देना संभव है। तो ईशांत शर्मा को भी मौका देने की बात की जा रही है।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.