मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत डीएम ने लोगों को किया जागरूक

छितौनी, कुशीनगर।

विधान सभा खड्डा के संविलियन विद्यालय सेखुई खास परिसर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन डीएम एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के आला अधिकारी समेत खड्डा व नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के अधिकारी, प्रधान व कोटेदार उपस्थित रहे। डी एम एस राजलिंगम ने कहा कि लोकतंत्र में गरीब, अमीर, पढ़े लिखे व अनपढ़ लोगों की अधिकार है।‌  उन्होने कहा कि कम मतदान के कारण 25 प्रतिशत मत पाकर जनप्रतिनिधि बन जाते है। जो यह कमजोर लोकतंत्र है। हमें मतदान प्रतिशत बढ़ा कर मजबूत लोकतंत्र बनाने की कार्य करें। जब तक आप सभी नही जुटेगें तब तक सफल नही हो सकती है। आपके बदौलत वेक्सीनेशन, गोल्डेन कार्ड आदि में जनपद अव्वल रहा इसी प्रकार मतदान में भी जनपद को प्रदेश में अव्वल लाने के लिये 3 मार्च को अभी से परिक्षा के तैयारी में लग जाना चाहिये। हम सभी की परिक्षा 3 मार्च को है। वही जिला पंचायत अधिकारी अभय कुमार यादव, बीओ नेबुआ नौरंगिया अजय तिवारी, बीडीओ खड्डा राजीव मोहन त्रिपाठी ने सम्बोधन कर मतदान की तैयारी के बारे में चर्चा कर अधिक मतदान कराने के लिये आश्वस्त किया।

 

  कार्यक्रम का संचालन सेखुई गांव के प्रधान राजेन्द्र पाल ने किया।

 इस दौरान  नेबुआ- नौरंगिया विनीत कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, बी ओ खड्डा हिमाशु सिंह, पूर्ति निरिक्षक बी के मिश्रा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी, प्रधान अहरौली गणेश कुशवाहा, प्रधान खैरी सूर्यजीत सिंह, प्रधान कटाईभरपुरवा नदेश्वर चौरसिया, प्रधान बसडिला ओम प्रकाश कुशवाहा, राजमंगल, सन्दीप, अवधेश, औरंगजेब अंसारी, जय प्रकाश, फिरोज लारी, ब्रीजभुषण, मनोज रौनियार आदि लोग उपस्थित रहे।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.