मूंगफली हमें किन - किन बिमारियों से बचाती हैं। Moongphalee Hume Kin - Kin Bemariyo Se Bachati Hai

मूंगफली का सेवन बहुत से लोगों को अच्छा लगता है। मूंगफली खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मूंगफली स्वाद में जितनी अच्छी होती हैं उतनी ही वे हमारे शरीर के लिए पौष्टिक होती हैं। क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर जैसे तत्व समाए हुएँ होते हैं। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी बहुत अच्धी होती है। इमलिए मूंगफली खाने से हम बहुत सी बिमारियों से बचे रहते हैं। जानिए मूंगफली हमें किन - किन बिमारियों से बचाती हैं।

 

मूंगफली खाने से कोन-सी बिमारियाँ हमसे दूर रहती हैं :

1. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फायदेमंद

मूंगफली का प्रतिदिन सेवन करने से हम हार्ट (Heart) से संबंधित बिमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। इसमें कई प्रकार के गुणकारी तत्व पाएँ जाते हैं जिनका सेवन करने से हमारा हार्ट स्वथ्य बना रहता है।

2. हड्डियां बनाती हैं मज़बूत

मूंगफली में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसलिए इसको खाने से हमारी हड्डियां मज़बूत रहती हैं और इसी के साथ जोडों का दर्द काफी हद तक कम रहता है।

3. शुगर को कंट्रोल में रखती है मूंगफली

शुगर से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मूंगफली बहुत अच्छी मानी जाती है। लोग अगर प्रतिदिन मूंगफली को अपने आहार में शामिल करते हैं इससे वे अपने शुगर लेवल को कंट्रोल मे रख सकते हैं।

4. सर्दी - जुकाम में लाभदायक

सर्दी - जुकाम (Cold) जैसी बिमारियों के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली गर्म तासीर की होती है। इसमें एंटीआॅक्सीडेंट की मात्रा भी मौजूद होती है इसलिए अगर कोई सर्दी - जुकाम से पीड़ित है तो उसे मूंगफली का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए।

5. खून की कमी को करती है दूर

जिन लोगों को खून की कमी (Anemia) की शिकायत रहती है उन्हें मूंगफली का सेवन आवश्यक ही करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो इस बीमारी को हमसे दूर रखती है।

6. स्किन के लिए उपयोगी

मूंगफली में एंटीऑक्सिडेंट पाएँ जाते हैं। इसलिए यह हमारी स्किन के लिए बहुत उपयोगी है। प्रतिदिन मूंगफली का सेवन करने से हमारी स्किन हेल्दी बनी रहती है।

Comments
Adi Sasmito - Mar 16, 2022, 9:35 AM - Add Reply

Hai bro

You must be logged in to post a comment.

You must be logged in to post a comment.

About Author

I am a blog writer .