India tour of South Africa: भारत को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और इशांत शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए (IND vs SA Test Series) भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे से दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी.चोटिल होने की वजह कुछ खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं जा पाएंगे. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और इशांत शर्मा चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कुछ महीने लगेंगे. ऐसे में इन खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है.

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जडेजा लिगामेंट टियर से जूझ रहे हैं. वहीं इशांत की अंगुली डिसलोकेट है. जडेजा की चोट ठीक होने में महीनों लग सकते हैं. अगर उनकी सर्जरी हुई तो फिर वे आईपीएल 2022 के आसपास ही ठीक हो पाएंगे.

जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पटेल स्ट्रेस फ्रेक्चर से परेशान हैं. उन्हें ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह लगेगा. भारतीय टीम के पास इन दोनों बाएं हाथ के स्पिनरों का फिलहाल कोई विकल्प भी नहीं है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ही अंतिम एकादश में बतौर स्पिनर खेलते दिखेंगे. वैसे भी दक्षिण अफ्रीका की तेज पिचों पर टीम में एक स्पिनर ही काफी है.हालांकि चयनकर्ता जडेजा-अक्षर की जगह बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम और सौरभ कुमार को टीम में शामिल कर सकते हैं. सौरभ कुमार फिलहाल भारत ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं.
शुभमन गिल को भी लगी चोटसलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का भी साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना मुश्किल है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में गिल की पैर की चोट दोबारा से उभर आई है. इंग्लैंड दौरे पर भी गिल को चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें दौरा छोड़ना पड़ा था. मुंबई टेस्ट में भी उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी. इसके बाद उन्होंने फील्डिंग नहीं की थी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए भी तीसरे नंबर पर उतरे थे.
You must be logged in to post a comment.