विराट कोहली ने धोनी पर ऐसा क्या लिखा कि इतिहास ही बन गया?

विराट कोहली ने धोनी पर ऐसा क्या लिखा कि इतिहास ही बन गया?

 

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी. टीम इंडिया के दो सबसे सफल कप्तान. मैदान के अंदर और बाहर दोनों प्लेयर्स के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है. कोहली और धोनी को अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते देखा जा सकता है. और इन्हीं तरीफों में शामिल एक ट्वीट ने इतिहास रच दिया है. धोनी की तारीफ में कोहली द्वारा किया गया ट्वीट साल 2021 में इंडियन स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट है.

 

बात IPL2021 के दौरान दिल्ली बनाम चेन्नई मैच की है. महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में कमाल करते हुए चेन्नई को बेहतरीन जीत दिला दी थी. और उनका यह प्रदर्शन देख पूरी दुनिया के क्रिकेट फ़ैन्स रोमांचित हो गए थे. और इन फ़ैन्स में इंडियन टेस्ट कैप्टन कोहली भी शामिल थे. धोनी की बैटिंग देख उत्साहित कोहली ने ट्वीट कर उन्हें ‘किंग’ बता दिया. और देखते ही देखते कोहली का यह ट्वीट इस जाते साल में सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट किया गया ट्वीट बन गया. कोहली ने ट्वीट किया था,

 

‘और किंग लौट आया. खेल का महानतम फिनिशर. आज रात एक बार फिर से मुझे अपनी सीट से उछलने पर मजबूर कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी.’

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.