हाटा, कुशीनगर:- गोरखपुर से शादी अटेंड कर वापस लौट रहे कार सवारो का हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के समीप फोरलेन सड़क के ओभर ब्रिज पर रविवार की भोर डेढ़ दो बजे की बीच ट्रक से भिड़ंत हो गयी। कार में कुल 6 लोग सवार थे । कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तथा कार में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया वही तीन लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है । शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कार सवार* रविवार को भोर में पड़रौना कोतवाली के जंगल बनवीरपुर निवासी राहुल वर्मा उम्र 25 वर्ष अपने रिश्तेदार राजन वर्मा सेखपुरा पड़रौना, रविन्द्र वर्मा नकहनी कसया, जितेन्द्र वर्मा निवासी सेमरीया कुबेर स्थान, व मित्र दिवाकर यादव निवासी सिधुआ पड़रौना, अतुल यादव सिधुआ पड़रौना के साथ गोरखपुर में शादी कार्यक्रम में गया था।जो रविवार को भोर में लगभग डेढ़ व दो बजे के बीच वापस पड़रौना लौट रहा था। ट्रक के पीछे घुसी लग्जरी कार* वह अभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे ओभर ब्रिज पर पहुंचा ही था कि आगे चल रही ट्रक नं एम एच 04-एफडी-7209 ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रही कर UP57AZ 2829 ट्रक में जा घुसी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी कार चालक राहुल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।शेष कार में बैठे पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एनएचआई टीम और हाटा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचे।एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व 112 नं की पुलिस मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।
1,207 Hits
Anurag tiwari
Feb 9, 2022, 3:35 PM
सड़क हादसे में कार चालक की मौत मची चीख-पुकार
Explore more about
Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!
About Author
Recent Articles
Apr 6, 2026, 1:48 AM
Elisa
Apr 5, 2026, 4:05 AM
Hoor Hoor
Oh yah ni, ce
You must be logged in to post a comment.