Ashes Series Aus vs Eng: कप्तानी डेब्यू पर पैट कमिंस ने झटके पांच विकेट, आर अश्विन ने बजाई ताली

Ashes Series Aus vs Eng: कप्तानी डेब्यू पर पैट कमिंस ने झटके पांच विकेट, आर अश्विन ने बजाई ताली

एशेज सीरीज का आगाज हो चुका है, पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ। पैट कमिंस का फुलटाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर यह पहला मैच है और उन्होंने शानदार कप्तानी डेब्यू किया। कमिंस ने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने कमिंस की जमकर तारीफ की है। अश्विन ने कमिंस के लिए ताली भी बजाई।

अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, 'एक गेंदबाज कप्तान ने अपनी कप्तानी के डेब्यू पर पांच विकेट लिए, शानदार पैट कमिंस, तालियां।' कमिंस ने हसीब हमीद, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए। बटलर ने 39 रनों की पारी खेली, जबकि ओली पोप ने 35 रनों की पारी खेली।

क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के बाद वापसी कर रहे बेन स्टोक्स महज पांच रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक विकेट कैमरोन ग्रीन के खाते में गया। 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.