Boxoffice Battle: अक्षय कुमार की राहों में कांटें ही कांटें, पीछे 'द कश्मीर फाइल्स 'तो आगे 'RRR'

•अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोग 18 मार्च का इंतजार कर रहे थे। बड़े बजट की यह फिल्म रिलीज तो हो गई है, लेकिन इसे हिट होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे?

 

•'द कश्मीर फाइल्स' ने खड़ी की मुश्किलें 

 

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' के लिए 'द कश्मीर फाइल्स' बनी चुनौती बन गई है। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म अपने कंटेंट की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रही है। कम बजट में बनी ये फिल्म फुल स्पीड में कमाई कर रही है। जिसकी वजह से 'बच्चन पांडे' के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक 98.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल इस फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने के आसार दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो 'बच्चन पांडे' के कलेक्शन को इससे झटका लग सकता है।

 

•आगे की राह नहीं है आसान

 

आगे कुआं पीछे खाई वाली कहावत बच्चन पांडे के लिए बिल्कुल सही साबित हो रही है। एक तरफ 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अगले हफ्ते रिलीज होने वाली 'आरआरआर' ने बच्चन पांडे के मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, बाहुबली के बाद राजामौली यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी है। ऐसे में 'बच्चन पांडे' के पास कमाई करने के लिए केवल 7 दिनों का ही समय है।

 

•बॉक्स ऑफिस के किंग हैं अक्षय

 

अक्षय कुमार लोगों के दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी राज करते हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। चाहे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं 'सूर्यवंशी' हो या फिर 'गुड न्यूज'। कोरोना महामारी के बाद जब थिएटर्स पहली बार खुले थे तब 'सूर्यवंशी' ने 26.29 करोड़ की ओपनिंग की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.