India Tour of South Africa: टीम इंडिया में खिंची तलवारें? वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली, टेस्ट से चोटिल रोहित बाहर

India Tour of South Africa: टीम इंडिया में खिंची तलवारें? वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली, टेस्ट से चोटिल रोहित बाहर

India Tour of South Africa: भारत का साउथ अफ्रीका दौरा लगातार सुर्खियों में है. टेस्ट सीरीज से उप-कप्तान रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद अब वनडे सीरीज से विराट कोहलीभी बाहर हो गए हैं.

India Tour of South Africa: टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और भारत के लिए टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है. पहले टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. लेकिन अब विराट कोहली ने वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. ये तब हुआ है जब BCCI ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया है.  

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली ने बोर्ड को जानकारी दी थी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वो उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं.

 

क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से ही खेला जाएगा और यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट होगा इसलिए इस टेस्ट के बाद विराट वनडे सीरीज के वक्त अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं

 

कप्तानी से हटाने को लेकर हुआ बवाल

विराट कोहली को कप्तानी से हटाने और रोहित शर्मा को कमान दिए जाने के बाद इस तरह की खबरें आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शुभ संकेत नहीं है. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट से कप्तानी वापस लिए जाने की वजह भी बताई थी.

 

सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट को टी-20 की कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद सेलेक्टर्स और बोर्ड ने एकसाथ मिलकर यह फैसला लिया कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान नहीं रखे जा सकते हैं, इसलिए रोहित को टी-20 और वनडे की कप्तानी दी गई. 

 

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

 

बता दें कि विराट कोहली से पहले टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते 3 हफ्ते के लिए मैदान से दूर हो गए हैं. टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह गुजरात के बल्लेबाज प्रियंक पंचाल को शामिल किया गया है.

 

टेस्ट सीरीज के बाद है वनडे सीरीज! 

 

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 26 दिसंबर से शुरू होगी. टेस्ट सीरीज के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी, 19 जनवरी को पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा. भारत ने 2018 में खेली गई 6 मुकाबलों की वनडे सीरीज विराट कोहली की कप्तानी में 5-1 से जीत दर्ज की थी. 

Enjoyed this article? Stay informed by joining our newsletter!

Comments

You must be logged in to post a comment.